Connect with us

दुर्घटना

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास गुरुवार रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और रातभर सड़क पर बेहोश पड़ा रहा। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने युवक को पहचानकर उसके परिजनों को सूचना दी।

परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान शिवम गौड़ (20) पुत्र शंभू गौड़ के रूप में हुई है, जो मड़िहान कस्बे का निवासी था। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात शिवम अपने मौसी के लड़के को छोड़ने नकटी गांव गया था। लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर रातभर बेहोश पड़ा रहा और समय से इलाज ना मिलने पर दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page