Connect with us

मुम्बई

महाराष्ट्र कैबिनेट का केंद्र से अनुरोध – रतन टाटा को मिले भारत रत्न 

Published

on

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने उद्योगपति रतन टाटा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की सिफारिश की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर कहा कि रतन टाटा के निधन से देश और महाराष्ट्र को भारी क्षति हुई है। रतन टाटा के रूप में हमने एक महान सामाजिक कार्यकर्ता, दूरदर्शी और देशभक्त नेता को खो दिया है जिनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री शिंदे ने शोक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि रतन टाटा ने यह दिखाया कि उद्योगों के माध्यम से देश को कैसे प्रगति के पथ पर अग्रसर किया जा सकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्रों में उनका योगदान अतुलनीय है।

उन्होंने 26/11 के मुंबई हमलों के बाद जिस दृढ़ता का परिचय दिया, उसकी चर्चा विशेष रूप से की गई। साथ ही कोविड महामारी के दौरान रतन टाटा ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 1500 करोड़ रुपये का योगदान दिया और अपने अधिकांश होटलों को मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित करना राज्य के लिए गर्व की बात थी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page