Connect with us

अपराध

निर्माण कार्य को बाधित कर मांगी 15 लाख की रंगदारी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र के हरिहरपुर में आशीष कुमार सिंह की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को कुछ दबंग लोगों ने रोक दिया और 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इस मामले में आशीष की शिकायत पर हरिहरपुर के विकास, अजय पटेल उर्फ रणधीर, संजय कुमार, प्रदीप पटेल, और कॉलोनाइजर अजय मौर्या के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, बड़ी पटिया, भेलूपुर के रहने वाले आशीष ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को हरिहरपुर में पांच लोग उनके निर्माण कार्य को बाधित कर दिया था और उन्होंने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आशीष ने आरोप लगाया कि ये पांचों लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इस संबंध में रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Loading...

29 अगस्त को दी गई अपनी शिकायत के बारे में आशीष ने बताया कि उन्होंने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया था। हालांकि, जांच अधिकारी ने उनसे सही ढंग से पूछताछ नहीं की और विपक्षियों के प्रभाव में आकर गलत रिपोर्ट बनाकर मामले को दबा दिया। इसके बाद विपक्षियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। आशीष ने दोबारा पुलिस आयुक्त से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page