Connect with us

अपराध

दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर मिनी बैंक संचालक से लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के नागनपुर गांव के पास तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार को मिनी बैंक संचालक से लगभग 3 लाख 99 हज़ार रुपये लूट लिए। मिनी बैंक संचालक यूनियन बैंक की पौनी शाखा से पैसे निकालकर वापस लौट रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा के फुल्ली गांव के रहने वाले रामजनम प्रजापति के पुत्र सुनील प्रजापति तुलसी आश्रम कस्बे में यूनियन बैंक की एक मिनी शाखा का संचालन करते हैं। शनिवार को दोपहर लगभग 4 बजे, वह पौनी यूनियन बैंक से 3 लाख 99 हजार रुपये निकालकर तुलसी आश्रम की ओर जा रहे थे। नागनपुर गांव के पास पहुंचते ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी बाइक को रोका और पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बदमाश वारदात को अंजाम देकर नई बाजार की ओर फरार हो गए।

Loading...

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब सुनील बैंक से घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर लूटपाट की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है, तथा बैंक और आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page