Connect with us

अपराध

गोपीगंज पुलिस ने 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अंतर्जनपदीय शातिर चोर की किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

◆कब्जे से बिहार राज्य के आसपास के जनपदों में बिक्री हेतु ले जाया जा रहा 5.150 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद
◆शराब की दुकानों का ताला/शटर तोड़कर शराब व नकदी चोरी करने वाले गिरोह का है शातिर सदस्य
◆पूर्व में उक्त गिरोह के सरगना सहित पांच अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल
◆अभियुक्त के विरुद्ध जनपद भदोही, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली ,लखनऊ व प्रतापगढ़ में गैंगस्टर सहित चोरी, जालसाजी, हत्या के प्रयास, आयुध व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगभग तीन दर्जन अभियोग हैं पंजीकृत
गोपीगंज: कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने व जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद के पुरस्कार घोषित/वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा 03/04 फरवरी की रात्रि में चेकिंग के दौरान नथईपुर तिराहा ज्ञानपुर रोड से 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुरेश कुमार उर्फ अजय उर्फ एजे उर्फ जुआडी पुत्र हृदयनारायण उर्फ विजय निवासी ग्राम पुरे सतभामा (मुसहरान बस्ती ) थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को 5.150 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-16/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया । गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित अभियुक्त सुरेश उपरोक्त थाना गोपीगंज के मु0अ0सं0 306/22 धारा 401/ 411/ 413/ 414/ 419/ 420/ 272/ 307/149 भादवि व 60 EX ACT में भी वांछित है तथा इसके विरुद्ध जनपद भदोही सहित जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली,लखनऊ व प्रतापगढ़ में गैंगस्टर सहित चोरी, जालसाजी, हत्या के प्रयास, आयुध व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत लगभग तीन दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page