Connect with us

वाराणसी

कांग्रेस सांसद कार्ति चिंदबरम ने कालभैरव दरबार में हाजिरी लगाई बोले, ईडी से डरने वाले नहीं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शिवगंगा सांसद कार्ति चिदंबरम ने रविवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाबा कालभैरव मंदिर में हाजिरी लगाई। और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पुजारी ने प्रसाद में इलाइची दाना और गुलाब का फूल भेंट किया। इसके बाद कार्ति चिदंबरम काशी विश्वनाथ धाम और संकटमोचन मंदिर के दर्शन भी करेंगे। कालभैरव मंदिर से बाहर निकलते वक्त पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कार्ति चिंदबरम ने बस इतना ही कहा कि, वो ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) से डरने वाले नहीं है। कांग्रेस सांसद ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े एक सवाल यह टिप्पणी की। कार्ति चिदंबरम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे हैं।

ईडी-सीबीआई भाजपा के हथियार
इससे पहले शनिवार शाम मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। कार्ति ने आरोप लगाया था कि, केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने फायदे के लिए ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसियों को हथियार बना लिया है। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी आदि को लेकर सवाल पूछे।

Loading...

कोपल प्रदर्शनी का उद्घाटन
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम शनिवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने लंका स्थित कला दीर्घा में कोपल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कार्ति चिदंबरम ने कहाकि, महिला सशक्तिकरण पर आधारित चित्रकारी रुढ़िवादी विचारधाराओं को तोड़ते हुए पितृ सत्ता समाज में पुरुषों को सोचने पर विवश करती है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page