Connect with us

वाराणसी

मेडल पाकर बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों का बढ़ा उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एम्फीथिएटर ग्राउंड, काशी हिंदू विश्वविद्यालय में जनपद के दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत विभिन्न संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से बौद्धिक दिव्यांग खेलकूद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के भव्य उद्घाटन समारोह में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्म श्री मुरलीकांत राजाराम पीटकर चंदू चैंपियन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि काशी में आयोजित यह महोत्सव देशभर में सकारात्मक संदेश देगा। ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों के मनोबल को बढ़ाने के साथ उनमें स्वावलंबन की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षकों, कोच और मैदानों की आवश्यकता है, जो वर्तमान में कम हैं। इस दिशा में सरकार से मांग की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो मंगल कपूर, सिस्टर संगीता, राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता मौजूद रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत बौद्धिक दिव्यांग खिलाड़ियों द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा से हुई।

प्रतियोगिताओं में शॉट पुट थ्रो में सुनील पटेल ने प्रथम, अजय पटेल ने द्वितीय तथा जय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टैंडिंग लॉन्ग जंप के बालक वर्ग में सचिन और कृष्णा प्रथम, जयकुमार और अजय पटेल द्वितीय तथा दिव्यांश और सूरज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का और गीता प्रथम, कृति और रेशमा द्वितीय तथा रिंकी पाल और तनु केसरी तृतीय स्थान पर रहीं। 25 मीटर दौड़ में तनिष्क प्रथम, कृष्णा द्वितीय और शान्या तृतीय रहे। 50 मीटर दौड़ में मानसी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अहमद रजा प्रथम, सुनील पटेल द्वितीय और आलोक कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में आयुषी प्रथम, बेबी द्वितीय और शर्मिला तृतीय रहीं।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महोत्सव में भाग लेने वाले सभी बौद्धिक दिव्यांग बच्चों को शाना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आर पी सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए हर स्तर पर बेहतर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आकाशवाणी के निदेशक अशोक पांडेय मौजूद रहे। बीएचयू क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो ए के नेमा ने कहा कि परिषद ऐसे आयोजनों के लिए सदैव सहयोग को तत्पर रहेगी।

Advertisement

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉक्टर तुलसी दास ने किया। संचालन डॉ उत्तम ओझा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ संजय चौरसिया, डॉ तुलसी, डॉ आर ए जोसेफ, डॉ अजय तिवारी, सुमित सिंह, महेंद्र सिंह, डॉ सुनीता तिवारी, डॉ मनोज तिवारी, श्यामलाल, मदन मोहन, राधा सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महोत्सव के आयोजन में देवा इंटरनेशनल, अनमोल सेवा समिति, प्रेम ज्योति, नई सुबह, किरण सोसायटी, प्रेम ज्योति सोसायटी, परिवार संस्थान, दिव्या समाज संस्थान, पीएमसी हॉस्पिटल, स्वावलंबन पेरेंट्स एसोसिएशन, सीआरसी वाराणसी, विद्या फाउंडेशन, दिव्यांग समाकलन संस्थान, परिवर्तन इंस्टीट्यूट फॉर डिफरेंटली एबल्ड, कैफे विलिटी, तारों के बच्चे प्रथम संस्थान सहित अन्य प्रमुख संस्थाओं का सहयोग रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page