Connect with us

गोरखपुर

बाप नहीं बनना चाहता था, इसलिए गर्लफ्रेंड की हत्या : अब प्रिया के बेटे का होगा DNA टेस्ट

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मुंबई की रहने वाली प्रिया शेट्टी (35) की 29 जनवरी की रात गोरखपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या प्रिया के बॉयफ्रेंड विजय कुमार साहनी ने अपनी पत्नी संध्या के साथ मिलकर की। हत्या के बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की और फिर अयोध्या चले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रिया अपने 13 वर्षीय बेटे रूद्र का हक दिलाने की मांग कर रही थी। वह चाहती थी कि विजय उसके बेटे को अपना नाम और अधिकार दे, लेकिन विजय पिता बनना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और अंततः प्रिया की हत्या कर दी गई।

हत्या की पूरी वारदात
29 जनवरी की रात करीब 11:35 बजे प्रिया की लाश पुल के नीचे फेंकी गई। रात 12 बजे विजय और उसकी पत्नी संध्या स्कूटी से वहां से निकले। करीब 20 मिनट बाद विजय दोबारा घटनास्थल पर लौटा और प्रिया की बॉडी चेक की कि कहीं वह जिंदा तो नहीं है। जब पूरी तरह आश्वस्त हो गया कि उसकी सांसें नहीं चल रही हैं, तब वह पत्नी के साथ वहां से निकल गया और अयोध्या चला गया।

अयोध्या पहुंचकर विजय ने बाल मुंडवाए, स्नान किया और पूजा-पाठ के बाद गोरखपुर लौट आया। सोमवार को पुलिस ने विजय, उसकी पत्नी संध्या और संध्या के पिता को पीपीगंज स्थित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।

बेटे रूद्र और DNA जांच
सोमवार को प्रिया का 13 साल का बेटा रूद्र मुंबई से गोरखपुर पहुंचा। वह विजय के बड़े भाई संजय साहनी के साथ ट्रेन से आया। पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर विजय और रूद्र के DNA सैंपल की जांच कराने की अनुमति मांगी है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

परिवार ने अपनाने से किया इनकार
इस मामले में आरोपी विजय साहनी की मां कपूरी देवी ने रूद्र को अपनाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जिसे वह जानती तक नहीं हैं, उसे अपने घर में पनाह नहीं दे सकतीं। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला परिवार को मानसिक रूप से तोड़ चुका है और वह किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना चाहती हैं। वहीं, प्रिया की सौतेली बहनों किरण जायसवाल और आयुषी शेट्टी ने भी गोरखपुर आने से इनकार कर दिया।

बहन किरण शेट्टी की गवाही
मुंबई की रहने वाली प्रिया की बहन किरण शेट्टी करीब 30 घंटे गोरखपुर में रहीं। उन्होंने पुलिस की निगरानी में प्रिया की लाश की पहचान की और अस्थियां लेकर मुंबई लौट गईं। किरण ने अपने बयान में साफ कहा कि प्रिया विजय पर भरोसा करके उसके साथ गोरखपुर आई थी। उसे किसी तरह से धोखे या जबरदस्ती नहीं लाया गया था। किरण ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरी आशंका है कि हत्या विजय ने ही की है। तहसीर में उन्हें मुकदमे में वादी बनाया गया है।

पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार
03 फरवरी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद एंबुलेंस से प्रिया का शव राजघाट ले जाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में बहन किरण ने अंतिम संस्कार किया।

बेटे का दर्दनाक बयान
पोस्टमार्टम के बाद वीडियो कॉल पर बेटे रूद्र को मां का अंतिम दर्शन कराया गया। मां को सफेद कपड़ों में लिपटा देख रूद्र रोने लगा। उसने कहा— “मेरी मां मेरे पापा को लेने गोरखपुर गई थी। पापा ने ही मेरी मां को मार दिया। पापा गंदे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।” इस दृश्य को देखकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने प्रिया और विजय के संबंध से जुड़े कई अहम दस्तावेज और फोटो बरामद किए हैं। इन सभी को विवेचना का हिस्सा बनाया गया है। पुलिस ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील भी की है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके।

फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों, बयानों और दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है और कानूनी सलाह लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।चेहरा क्षत-विक्षत होने के कारण शव को केवल कफन में लिपटी मां दिखाई दी। यह दृश्य वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और किरण के लिए अत्यंत मार्मिक था। रोते हुए शव को समझाते हुए किरण ने कहा कि मैं हूं ना। पीपीगंज थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार पूरा किया और हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि प्रिया की हत्या गला दबाकर की गई थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार चेहरे और सिर की हड्डियां भी क्षतिग्रस्त मिलीं। हत्यारोपियों ने नशे की हालत में प्रिया की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

अब विस्तार से जानें पूरा मामला…
मुंबई की प्रिया शेट्टी की गोरखपुर में हत्या की गई। उसकी जिंदगी में आया पहला प्यार ही मौत का कारण बना। मुंबई में जिस विजय के साथ वह लिव-इन में रही, वही विजय बेटे का बाप बनने के सिर्फ 1 साल बाद ही प्रिया से दूर हो गया। दोनों के बीच नाराजगी कुछ ऐसी हुई कि 9 साल तक दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी में झांका तक नहीं। इस बीच विजय की संध्या से शादी हुई और वह 2 बेटियों का पिता बना।

अब उसे लग रहा था कि वह हमेशा के लिए उसकी जिंदगी से जा चुकी है। वह 2014 में अपने गांव आया। यहां पर घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। 2015 में पीपीगंज की संध्या से उसकी शादी हुई। दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे। विजय और संध्या की 2 बेटियां हुईं। इस दौरान विजय की नौकरी मुंबई में ही चल रही थी। इंश्योरेंस सेक्टर में उसने अच्छी तरक्की की। धीरे-धीरे वह 1.5 लाख महीने की सैलरी तक पहुंच गया।

Advertisement

2019 में विजय गांव आया और यहीं से इंश्योरेंस का काम करने लगा। 2022 में उसने तय किया कि संध्या और दोनों बेटियों के साथ दोबारा मुंबई जाएगा और वहीं रहेगा। फिर दोबारा मुंबई चला गया। यहां उसने दोनों बेटियों का एडमिशन कॉन्वेंट स्कूल में कराया। एक अच्छी कॉलोनी में घर किराए पर लिया। इस तरह से हैप्पी मैरिज लाइफ जीने लगा। इंस्टाग्राम पर प्रिया की कई रील पड़ी हैं, जिनमें वह लगातार अपनी जिंदगी से जुड़ी जानकारी अपडेट करती थी।

पुराना प्यार प्रिया की लाइफ में वापसी, विजय पर बना दबाव
बेटे के लिए विजय ने पैसा देना शुरू किया, फिर साथ रहने लगे। ऑफिस में एक दिन काम करते हुए विजय को इंस्टाग्राम पर प्रिया की एक रील नजर आई। उसने मैसेज करके प्रिया से हाल-चाल पूछा। यहीं से दोनों की दोबारा बातचीत शुरू हो गई। विजय को पता चला कि उसका बेटा 9 साल का हो चुका है। ये भी पता चला कि प्रिया की माली हालत ठीक नहीं। वह घर चलाने के लिए लोगों के घरों में खाना बनाती है। तब विजय ने अपने बेटे के लिए प्रिया को पैसा देना शुरू किया। प्रिया शराब बहुत पीती थी। इसलिए जल्द ही वह विजय को अपने घर भी बुलाने लगी। विजय और प्रिया दोनों घर में ही शराब पीते और साथ रहने लगे।

ये सब धीरे-धीरे संध्या को पता चलने लगा, क्योंकि कई-कई दिन विजय घर लौटकर नहीं आता था। संध्या को विजय के मोबाइल से प्रिया के बारे में पता चला। विजय भी अब संध्या को धोखा नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने दोनों महिलाओं की मुलाकात भी कराई। लेकिन इससे हालात और बिगड़ गए।

बच्चों के भविष्य से शुरू हुआ आखिरी टकराव
पुलिस के मुताबिक, संध्या के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहे थे, जबकि प्रिया का बेटा सरकारी स्कूल में था। बच्चों के हक और भविष्य को लेकर झगड़ा बढ़ गया। साल 2025 में संध्या ने यह बात अपने पिता रामविलास को बताई। इसके बाद सबने कहा कि तुम लोग वहां अकेले हो। एक काम करो, प्रिया को गोरखपुर लेकर आओ। यहीं पर परिवार बैठकर फैसला कर लेगा कि आगे करना क्या है?

गोरखपुर बुलाकर रची गई हत्या की साजिश
वारदात से 4 दिन पहले 26 जनवरी को तीनों ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे। पहला दिन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बिताया। अगले दिन बुढ़िया माई स्थान और गोरखनाथ मंदिर में दर्शन किए। फिर विजय ने संध्या और प्रिया के साथ होटल के कमरे में शराब पी। विजय 8 बोतल शराब लाया था। इसके बाद ऑटो से पीपीगंज सभी पहुंचे, यहां संध्या की ससुराल है।

Advertisement

यहां ऑटो चालक से विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने ऑटो को वहीं छोड़ दिया। संध्या ने अपने घर कॉल की, तो उसके पिता की स्कूटी परिवार का एक सदस्य उन लोगों को दे गया। स्टेशन रोड के CCTV में तीनों इसी स्कूटी पर जाते दिखे।

रात करीब 10 बजे तीनों स्कूटी से सहजनवा की ओर निकले। रास्ते में नशे की हालत में प्रिया हंगामा करने लगी। इसी दौरान विजय और संध्या ने उसे घर न ले जाकर हत्या की योजना बना ली। सुनसान स्थान पर नशे में बेसुध प्रिया की गर्दन दबाकर हत्या कर दी।

लेकिन दोनों को डर था कि वे पकड़े जाएंगे। इसलिए विजय ने प्रिया के शरीर से वो सारी चीजें हटा दीं, जिससे उसकी पहचान हो सकती थी। यही वजह है, पुलिस को प्रिया की बॉडी न्यूड मिली थी। उसके चेहरे पर ईंट से 8 से 10 बार प्रहार किया, जिससे चेहरा बिगड़ जाए। इसके बाद विजय पत्नी के साथ ससुराल आ गया। दूसरे दिन सुबह उठकर विजय ने अपने चेहरे की दाढ़ी और सिर के बाल हटा दिए, जिससे अगर CCTV में कहीं उसका चेहरा दिखे भी, तो पहचाना न जाए।

अब अरेस्टिंग की कहानी
ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को पहला क्लू दिया। SP नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया— 30 जनवरी को पीपीगंज के बरघटा पुल के नीचे एक महिला की न्यूड लाश मिली थी। इसके बाद CCTV और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की एक टीम महिला की शिनाख्त कराने में जुट गई। इसी बीच घटना वाली रात CCTV में एक स्कूटी पर 3 लोग जाते दिखे। संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई।

पहला क्लू एक ऑटो वाले से मिला, जिसने मरने वाले के साथ एक पुरुष और महिला को देखा था। यही क्लू धीरे-धीरे हमें विजय और संध्या तक लेकर गया। आखिरकार उन्होंने अरेस्टिंग के बाद अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी की सुबह पीपीगंज थाना क्षेत्र के बरघटा पुल के नीचे एक महिला का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया गया कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

Advertisement

पहचान छिपाने के लिए चेहरा ईंट से कई बार कुचला गया था। शरीर से कपड़े और पहचान से जुड़ी वस्तुएं भी गायब थीं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसी दौरान एक स्कूटी पर तीन लोगों के जाने की तस्वीर सामने आई, जिससे जांच की दिशा साफ हुई।

जांच में सामने आया कि मृतका मुंबई की रहने वाली 35 वर्षीय प्रिया शेट्टी थी। आरोपी विजय साहनी, जो पहले प्रिया के साथ लिव-इन में रह चुका था, बाद में संध्या से शादी कर चुका था। पुराने रिश्ते और बच्चों के भविष्य को लेकर चल रहे विवाद ने इस वारदात को अंजाम तक पहुंचाया।

पुलिस ने सर्विलांस और ऑटो चालक के बयान के आधार पर विजय, उसकी पत्नी संध्या और ससुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस हत्याकांड ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं — क्या पुराने रिश्तों की उलझन और अविश्वास ने एक मासूम बच्चे से उसकी मां छीन ली? क्या समय रहते बातचीत से यह त्रासदी टाली जा सकती थी? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की चार्जशीट तैयार कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page