Connect with us

वाराणसी

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के खालिसपुर (मिर्जामुराद) स्थित जीवा इंटरनेशनल स्कूल में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन नुक्कड़ नाटक और नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों ने सामाजिक संदेश दिए, वहीं नृत्य में शास्त्रीय, लोक और बॉलीवुड झलकियों ने सभी को आकर्षित किया। कुल 265 बच्चों ने भाग लिया, जिनमें से 44 विजेता बने।

मुख्य अतिथि अरविंद कुमार पटेल (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा) रहे। कार्यक्रम में विनोद तिवारी, राम कुमार अवस्थी, तेज प्रताप शुक्ला, राजेश पटेल, प्रदीप कुमार और कैलाश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page