Connect with us

राज्य-राजधानी

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन में दो दर्जन से अधिक की मौत, स्कूल बंद और संचार सेवाएं ठप

Published

on

जम्मू-कटरा हाईवे बंद, 22 ट्रेनें भी रद्द

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। त्रिकुटा पहाड़ियों में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर अब तक 28 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

मंदिर मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा स्थगित

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुआरी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ। हादसे के बाद मंदिर की यात्रा रोक दी गई। हिमकोटि मार्ग सुबह से ही बंद था, लेकिन पुराने रास्ते से दोपहर 1.30 बजे तक यात्रा जारी रही, जिसे बाद में बारिश के खतरे को देखते हुए रोक दिया गया।

Advertisement

बारिश से जम्मू में तबाही

जम्मू और कश्मीर घाटी में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात रोक दिया गया है। पुल टूट गए, सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और कई मोबाइल टावर व बिजली के खंभे गिर गए। लाखों लोगों की दूरसंचार सेवाएं बाधित हैं। 22 ट्रेनें भी रद्द कर दी गयी हैं।

सेना और NDRF का बचाव अभियान

कटरा और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय सेना, NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। तीन सैन्य टुकड़ियां मौके पर तैनात की गईं। नारायण अस्पताल और कटरा स्थित अन्य चिकित्सा केंद्रों में घायलों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री का आपातकालीन निर्देश

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आपात बैठक कर सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। प्रभावित परिवारों को समय पर भोजन, पानी और दवाएं उपलब्ध कराने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

स्कूल बंद और परीक्षाएं स्थगित

बारिश और भूस्खलन को देखते हुए जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल 27 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान भी फिलहाल रोक दिया गया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

Advertisement

मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक लगातार भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की संभावना जताई है। कठुआ, डोडा और कटरा समेत कई इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों को नदियों और भूस्खलन-प्रवण क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page