Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा प्रतिनिधिमंडल ने हादसा पीड़ित परिवार से की मुलाकात, आर्थिक सहायता की प्रदान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के निर्देश पर पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कुरैश नगर, रामबाग पहुँचा। यह दौरा हाल ही में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बच्चा कुरैशी के परिवार से मुलाकात के लिए किया गया।

बच्चा कुरैशी अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मेहनत-मजदूरी करते थे। उनके असमय निधन से परिवार गहरे सदमे में है। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, जिनमें आठ साल की बेटी की स्थिति अत्यंत दयनीय बताई गई।प्रतिनिधिमंडल ने शोक-संवेदना प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटनास्थल तथा परिस्थितियों की जानकारी जुटाकर रिपोर्ट जिला कार्यालय को सौंपी। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे सतीश मिश्रा ने परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी।

Loading...

उन्होंने कहा कि कुरैश नगर के सैकड़ों परिवार बेहद कमजोर आर्थिक स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं। प्रशासन को इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए, ताकि कोई परिवार भूखमरी का शिकार न हो।

प्रतिनिधिमंडल में सतीश मिश्रा, अरशद अली, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, फिरोज कुरैशी और रजिया बेगम शामिल थे। इसी क्रम में हयातनगर में बिजली के करंट से एक गाय की मृत्यु पर सतीश मिश्रा ने स्थानीय नागरिकों के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर विद्युत व्यवस्था को तत्काल सुधारने की मांग की और समाधान भी सुनिश्चित कराया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page