मिर्ज़ापुर
सपा की बैठक में किसानों की समस्याएं बनी मुख्य चर्चा

संगठन को लेकर तेज हुई चुनावी तैयारियां
मिर्जापुर। पंचायत, विधानसभा और एमएलसी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी की रणनीति को धार देने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में खाद, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को लेकर गहन चर्चा हुई। जिले में गंभीर बिजली संकट और खाद की भारी कमी को लेकर चिंता जाहिर की गई। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। किसानों को न तो समय पर बिजली मिल रही है और न ही उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध है, जो सरकार की असफलता का प्रतीक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। भाजपा की बौखलाहट इस बात का संकेत है कि सपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी विरोध की आवाजों को दबाने के लिए लगातार कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि संविधान को दरकिनार कर भाजपा नेता हर स्तर पर अनैतिक कार्यों में संलिप्त हो गए हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर पीडीए जनपंचायत आयोजित की जाएंगी और आम लोगों को संविधान की रक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस बैठक में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद, पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, रोहित शुक्ला ‘लल्लू’, रामराज पटेल, सुरेंद्र सिंह पटेल, शैलेष पटेल, झल्लू खान, सत्यप्रकाश यादव, डॉ. सुनील सिंह पटेल, रवि प्रकाश त्रिपाठी, जैन कुशवाहा, रामगोपाल बिंद, राणा प्रताप सिंह, शिवपूजन यादव, संतोष गोयल, भरत लाल बिंद, महिपाल सिंह, गणेश केशरी, शहनवाज खान, जैनेन्द्र सिंह, दुर्गा सिंह, आशीष राय, कन्हैया यादव, प्रिंस राव, मेवालाल प्रजापति, उपेंद्र तिवारी, सियाराम जैसल, दिलीप शर्मा, योगेश यादव, बबलू शुक्ला, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, जीत बहादुर पाल, रवि सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।