Connect with us

मिर्ज़ापुर

SDM-तहसीलदार ने किया बाढ़ चौकियों का निरीक्षण, ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश और एडीएम (एफआर) अजय कुमार सिंह के निर्देशन में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर तहसील सदर के एसडीएम गुलाब चंद्र व तहसीलदार विशाल शर्मा लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढ़ी, प्राइमरी विद्यालय बबुरा, विंध्याचल और गंगापुल जैसे संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया।

एसडीएम गुलाब चंद्र ने तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की और सभी राजस्व निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल और ग्राम प्रधानों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया।गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

Loading...

तहसील सदर क्षेत्र में कुल 14 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन सभी बाढ़ चौकियों से संबंधित लेखपाल तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण पूर्ण कर लें।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम गुलाब चंद्र पूरी स्थिति को लेकर गंभीर नजर आए। प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों को प्राथमिकता दे रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page