Connect with us

चन्दौली

किसान महासभा और भाकपा-माले का अनिश्चितकालीन धरना जारी, प्रशासन पर नजरअंदाजी का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। 20 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकपा-माले और अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 32वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेता श्रवण कुशवाहा ने कहा कि सकलडीहा उपजिलाधिकारी आंदोलन को नजरअंदाज कर रहे हैं। साथ ही, पिछले दिनों वार्ता में खुद प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने की बात कही थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं दिए, बल्कि आंदोलनकारियों पर जिद करने का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, कुछ अधिवक्ताओं की आड़ में धरनारत आंदोलनकारियों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, जो कि बेहद निंदनीय है। यदि प्रशासन जनता के सवालों को हल नहीं करता तो उपजिलाधिकारी का गांव-गांव पुतला दहन किया जाएगा।

Loading...

धरना में रामकृष्ण, अंजना देवी, रेखा देवी, मुन्नीलाल, सीताराम वनवासी, शिवकुमार, राजेश गिरी, अलगू राम, सुदर्शन राय, रमेश प्रजापति, अशोक मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन उमानाथ सिंह ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page