Connect with us

चन्दौली

लकड़ी के पोलों पर टिकी बिजली व्यवस्था

Published

on

Loading...
Loading...

शिकायतों के बावजूद नहीं हुई मरम्मत, ग्रामीण बोले- कब तक झेलें खतरा ?

चंदौली। जिले के सकलडीहा क्षेत्र के चांदपुर गांवसभा अंतर्गत पयागपुर गांव में बांस बलियों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। हल्की सी हवा के झोंके से यह टूटकर धराशायी हो जाती है, जिससे हमेशा ग्रामीणों को खतरा बना रहता है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

भूपौली पावर हाउस से सम्बद्ध पयागपुर गांव में अभी भी लकड़ी के पोल और जर्जर तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। तार मकड़जाल की तरह एक-दूसरे में उलझे हुए हैं। हल्की सी हवा चलने पर तार धराशायी हो जाता है, जिससे हमेशा ग्रामीणों और पशुओं को खतरा बना रहता है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन अभी तक विद्युतीकरण की जहमत विभागीय अधिकारी नहीं उठा पाए।

जबकि शासन स्तर पर प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण व मरम्मत के नाम पर प्रत्येक वर्ष धन आवंटित होता है, बावजूद इसके विभाग की मनमानी की भेंट ग्रामीण चढ़ रहे हैं। इसको लेकर गांव के लल्लन यादव, छांगुर यादव, अजीत पाल, उपेंद्र यादव, बबलू यादव, कैलाश यादव, लालजी सहित तमाम लोगों ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page