Connect with us

चन्दौली

पूर्व सांसद रामरति बिंद को दी गई श्रद्धांजलि, सामाजिक जागरूकता का लिया संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

बिंद स्वाभिमान समिति की पहल, नई पीढ़ी को रामरति बिंद के संघर्ष से जोड़ने की कोशिश

नियामताबाद (चंदौली)। पचपेड़वा स्थित बिंद स्वाभिमान समिति के कार्यालय में पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रामरति बिंद का श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिंद स्वाभिमान समिति के संस्थापक डॉ. वीरेंद्र बिंद व विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी ठाकुर प्रसाद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र बिंद ने कहा कि बिंद स्वाभिमान समिति के तहत सामाजिक क्रांति के जनक, पिछड़े, वंचितों के मसीहा पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय रामरति बिंद की याद में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

आगे कहा कि पूर्व सांसद सरल, मृदुल स्वभाव व संघर्षशील छवि के चलते क्षेत्र के लोग उन्हें भदोही का गांधी कहकर पुकारते थे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने चौधरी चरण सिंह की सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार ज्ञानपुर विधानसभा से विधायक के रूप में शुरुआत की। वर्ष 2002 में फूलन देवी की मृत्यु के बाद उपचुनाव जीतकर सांसद बने।

Advertisement

महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने से ही इतिहास बनता है। आज हमारे समाज में कम पढ़े-लिखे होने के कारण समाज का समग्र विकास नहीं हो पा रहा है, जिससे हमारे समाज के इतिहास को छुपा दिया गया। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के कई क्रांतिकारी आंदोलनों में समाज के लोगों का बड़ा योगदान रहा है।

विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रसाद ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय रामरति बिंद ने समाज के लिए जो योगदान दिया, वैसा योगदान किसी और ने नहीं दिया। आज उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन कर हम आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश देना चाहते हैं कि जो कारवां पूर्व सांसद ने बढ़ाया, आज उस कारवां को आगे बढ़ाना है। घर-घर जाकर समाज के लोगों के बीच चेतना जागृत करनी है।

इस अवसर पर मोतीलाल बिंद, रामचंद्र, रामलाल, रमाशंकर, सत्येंद्र, ठाकुर प्रसाद, कमलाकांत, सत्य प्रकाश बिंद, बहादुर कवि आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सियाराम बिंद ने की, संचालन जिला अध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन छोटेलाल बिंद ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page