Connect with us

मिर्ज़ापुर

अनियंत्रित ट्रैक्टर पुल से गिरा, चालक की जान बाल-बाल बची

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सेमरा बरहो गांव में एक बड़ा हादसा टल गया। गांव का ही 35 वर्षीय संदीप पुत्र गणेश, जो तारा सिंह का ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर कृषि कार्य के लिए निकले थे, सेमरा बरहो गांव के पुल को पार करते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली समेत पुल के नीचे जा गिरा।

Loading...

हादसा गंभीर जरूर था लेकिन संजोग अच्छा रहा कि चालक संदीप को सिर्फ मामूली चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से संदीप को तुरंत बाहर निकाला गया और गांव के निजी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर और ट्रॉली को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सक्रियता और तत्काल मदद से एक बड़ा हादसा टल गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page