मिर्ज़ापुर
अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान का प्रदर्शन

कौशांबी कांड की CBI जांच और मुआवजा की मांग
मिर्जापुर। कौशांबी जनपद के लोहदां गांव निवासी मृतक रामबाबू तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और पुलिस द्वारा परिजनों पर किए गए कथित उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने की। प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय को सौंपा। ज्ञापन में मृतक की मौत की सीबीआई जांच, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मिर्जापुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे एडवोकेट ने घटना को जघन्य बताया और पुलिसिया कार्रवाई की तीखी निंदा की। उन्होंने अधिवक्ता समाज पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला करार देते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन और उग्र होगा।संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष (पुरोहित प्रकोष्ठ) पंडित जयप्रकाश पांडे ने कहा कि कौशांबी की घटना ब्राह्मण समाज को अपमानित करने की साजिश है। उन्होंने घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल सेवा से बर्खास्त करने की मांग की।
प्रदर्शन में संस्थान के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित राजमणि दुबे, पंडित राजकुमार उपाध्याय, संदीप तिवारी, पंडित सुरेश चंद्र तिवारी एडवोकेट, पंडित संजय दुबे एडवोकेट, पंडित राकेश तिवारी एडवोकेट, पंडित संतोष तिवारी, पंडित छोटेलाल तिवारी, पंडित राम शिरोमणि तिवारी, पंडित अनिल पांडे, पंडित आशुतोष तिवारी, पंडित दिनेश मिश्रा, पंडित संजय तिवारी, पंडित जेपी पांडे, पंडित संतोष उपाध्याय, पंडित वाल्मीकि पांडे सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग शामिल रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन प्रशासन के प्रति गहरा असंतोष साफ देखा गया। संगठन ने चेताया कि यदि जल्द न्याय न मिला, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।