Connect with us

Uncategorized

हरिश्चंद्र यादव ने सपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। मधुबन विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी हरिश्चंद्र यादव ने सपा को अलविदा कहकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया गया।हरिश्चंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कांग्रेस की नीतियां और राहुल गांधी की सोच उन्हें काफी प्रभावित करती हैं।

उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की जरूरत है और कांग्रेस की विचारधारा ही देश को एक नई दिशा दे सकती है। राहुल गांधी की ईमानदार छवि और कांग्रेस की बढ़ती स्वीकार्यता ही उन्हें पार्टी से जुड़ने की वजह बनी।

Loading...

हरिश्चंद्र यादव के कांग्रेस में शामिल होने की खबर फैलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय स्तर पर भी लोग इस घटनाक्रम को जिले की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page