वाराणसी
अम्बेडकर जयंती पर कांग्रेस ने दिखायी एकजुटता, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

वाराणसी। जिले के डिगिया दलित बस्ती में कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ भव्य रूप से मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर की गई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने वंचितों, शोषितों और समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा विश्व भारतीय संविधान की सराहना कर रहा है, वहीं भाजपा और आरएसएस जैसी ताकतें इसे कमजोर करने की साजिशें कर रही हैं, जिन्हें कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
राघवेन्द्र चौबे ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फसाहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वसीम अंसारी, अरविन्द कुमार, हसन मेहंदी कब्बन, पारसनाथ यादव, अनिल पटेल, कृष्णलाल गौड़, बाबूलाल यादव, अनीता, हिमांशु, रामकुमार, सोनी गुप्ता, किशन यादव, विशाल तिवारी, समीम हैदर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेन्द्र चौबे ने की, संचालन सतनाम सिंह ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन अरविन्द कुमार द्वारा किया गया।