Connect with us

चन्दौली

शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाएं लामबंद, चतुर्भुजपुर में जोरदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। जनपद के चतुर्भुजपुर गांव में अंग्रेजी शराब और बीयर की कंपोजिट दुकान खोले जाने को लेकर सोमवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं और दुकान के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शराब दुकान खुलने के बाद से गांव का माहौल बिगड़ गया है। नशे में धुत शराबी राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं, जिससे महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। साथ ही गांव के किशोर और युवा नशे की लत के शिकार होते जा रहे हैं।

महिलाओं ने तुलसी आश्रम मार्ग पर स्थित शराब दुकान को तुरंत बंद कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक यह दुकान नहीं हटाई जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे शराबियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

महिलाओं की मांग प्रमुख है जिनमें शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई हो और  गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम किया जाए।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ कई पुरुष ग्रामीण भी शामिल हुए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव के सामाजिक ताने-बाने को बचाने के लिए इस दुकान को तत्काल बंद कराया जाए।

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग: ग्राम प्रधान अरविंद यादव, सन्नी गुप्ता, पन्ना देवी, सरिता देवी, यशोदा, बिन्दा देवी, रामवंती देवी, गीता देवी, मुन्नी देवी, मालती, मेनका देवी, सुनीता देवी, राधिका, सरिता यादव, सरोज देवी, बृजबिहारी, सुशीला, चिंता, बिक्षित समेत कई अन्य महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।

इस संबंध में पूछे जाने पर आबकारी निरीक्षक दीपक ओझा ने बताया कि “दुकान नियमानुसार निर्धारित मानकों के तहत खोली गई है। फिलहाल इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन संभव नहीं है।”

हालांकि, महिलाओं के आक्रोश और धरने के स्वरूप को देखते हुए प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज होने की संभावना है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page