Connect with us

खेल

न्यूजीलैंड से 25 साल बाद भारत ने लिया बदला, चार विकेट से दी मात

Published

on

Loading...
Loading...

टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। 252 रनों का लक्ष्य भारत ने 49 ओवर में हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 9 महीने के भीतर दूसरा ICC खिताब अपने नाम किया। इससे पहले, 29 जून को उन्होंने टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था। फाइनल मुकाबले में रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन) और अक्षर पटेल (29 रन) ने अहम योगदान दिया।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने गेम का रुख भारत के पक्ष में मोड़ दिया। उन्होंने लगातार दो ओवर में रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन डेरिल मिचेल (63 रन) ने बनाए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया और क्रिकेट के सबसे मजबूत टीमों में अपनी जगह और पक्की कर ली। भारत ने 25 साल बाद न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर अपना बदला पूरा कर लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page