Connect with us

वाराणसी

46वें दीक्षांत समारोह में सम्मानित होंगे 18 विद्यार्थी और 97,350 को मिलेगी उपाधि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 46वां दीक्षांत समारोह 25 सितंबर 2024 को गांधी अध्ययनपीठ सभागार में आयोजित होगा। इस समारोह में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि स्नातक के 07 और स्नातकोत्तर के 09 पाठ्यक्रमों में गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे, साथ ही 02 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी मेडल मिलेगा। स्नातक में 78,196, स्नातकोत्तर में 19,056 और पी-एच.डी. में 98 (53 पुरुष, 45 महिला) छात्रों को उपाधि दी जाएगी।

इस समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि मुख्य अतिथि पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सी.एम.डी. आर.के. त्यागी होंगे। समारोह का ऑनलाइन प्रसारण भी होगा।

इसके अतिरिक्त, 200 आंगनवाड़ी किट्स का वितरण किया जाएगा और वाराणसी जिले के 36 प्रतियोगिता विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page