वाराणसी
41 वर्ष सेवा देने के उपरांत थाना चौक पर नियुक्त उप निरीक्षक सेवानिवृत्त चौक पुलिस द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में दी गई भाव भीनी विदाई
वाराणसी| थाना स्थानीय पर नियुक्त उप निरीक्षक वकील खां जो ग्राम सोहाओ थाना नरही जनपद बलिया के रहने वाले है पुलिस विभाग की सेवा में आरक्षी के पद पर वर्ष 1981 में नियुक्त होकर जनपद प्रयागराज,गाजीपुर, कानपुर, साहजहांपुर , फैजाबाद एवं विभिन्न सेल में अपनी सेवाएं देकर अपने उच्च कोटि के आचरण एवं कार्य कुशलता के बदौलत उप निरीक्षक पद तक की यात्रा संपन्न किए , वकील खां मृदभाषी , विनम्र , कार्य सरकार के प्रति निष्ठावान व उच्चाधिकारीगणो के आदेश का पालन करने में तत्पर रहने वाले उप निरीक्षक हैं जिन्होंने आम जनमानस के साथ सद व्यवहार एवं उच्च कोटि की सेवाभावना से कार्य किया । थाना चौक पुलिस द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के नेतृत्व में भावभीनी विदाई दी गई जिसमे फूल माला पहना कर धार्मिक किताबें , अंगवस्त्र, मिष्ठान एवं अन्य सामग्री उपहार स्वरूप में प्रदान की गई , नाथों के नाथ बाबा विश्वनाथ से यही कामना है की अपनी कृपा छाया सदैव इनपर बनाए रखें तथा यह सपरिवार स्वस्थ रहें यही प्रभु से आराधना है।
