Connect with us

पूर्वांचल

29 पुलिस कर्मी हुए इधर से उधर, विभाग में हड़कंप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के द्वारा लगातार गाजीपुर जिले में पुलिस कर्मचारियों का तबादला किए जाने का दौर चल रहा है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रह सके और अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल करते हुए पन्द्रह थानाध्यक्षों और 29 पुलिस कर्मियों का तबादला का आदेश जारी कर दिया है।

Loading...

जिसमें नगसर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह को जंगीपुर तो जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन से योगेंद्र सिंह को मरदह थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के इस क्रिया से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। यहां तक की कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक किसी का भी नेता द्वारा सोर्स सिफारिश कर मनचाहा थाना अब नहीं मिल सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page