Connect with us

पूर्वांचल

2027 में पूर्ण बहुमत से बनेगी बसपा की सरकारःदशरथ

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक शुक्रवार को भदोही विधानसभा क्षेत्र के घमहापुर में संपन्न हुई। पार्टी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विधानसभा प्रभारी दशरथ बिन्द ने कहा कि यूथ-बूथ की मजबूती से 2027 में पुनःबसपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। यह तभी संभव है जब पार्टीजन जन-जन तक पहुंच कर पार्टी की रीतियों व नीतियों से अवगत कराएंगे। वहीं सेक्टर व बूथ गठन को लेकर रणनीतियों पर गहन मंथन किया कि आगामी दिनों मूर्त रूप दे दिया जाएगा। वर्तमान परिवेश पर अफसोस जाहिर किया कि भ्रष्टाचार की जड़ें कमजोर होने का नाम नहीं ले रही हैं और महंगाई चरमसीमा पार कर रही है। अपराधी बेलगाम होकर अपराध कारित कर सुरक्षा तंत्र को चुनौती देते जा रहे हैं। यही कारण है कि कोर्ट-कचहरी से लेकर कोतवाली, थाना, चौकी तक कमजोर वर्ग न्याय के लिए चक्कर काट रहा है। इन झंझावतों से मुक्ति बसपा ही देगी। इस मौके पर राजेश गौतम, संतोष राव, केके पाल, रायचंद्र गौतम, चांद बाबू उर्फ बबलू, रतनलाल यादव, लक्ष्मण गौतम, रोहित मौर्य, सलाउद्दीन अंसारी, फजल अंसारी, बबलू गौतम, शाहनवाज खान आदि रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page