वाराणसी
16 सितम्बर को दो दिवसीय दौरे पर काशी आयेंगे सीएम योगी
Loading...
Loading...
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 16 सितंबर को काशी आएंगे। वह सोमवार शाम करीब चार बजे त्रिपुरा से वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर आएंगे। सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर बैठक के बाद सारनाथ में निर्माणाधीन प्रो-पुअर टूरिज्म परियोजना का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
Loading...
अगले दिन सीएम योगी दशाश्वमेध जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करेंगे। गोदौलिया से गुरुबाग तक स्वच्छता दौड़ को झंडी दिखाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दिन में करीब 11.30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Continue Reading
