Connect with us

वाराणसी

11 राष्ट्रीय आपदा मोचन बल वाराणसी के बचावकर्मी बने देवदूत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मंगलवार को सुबह तड़के जिला प्रशासन वाराणसी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के बगल की पांचों पांडव गली में पुराने मकान के गिरने की सूचना मिलते ही मनोज कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के नेतृत्व में एनडीआरएफ की दो टीमों ने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर सघन खोज, राहत एवं बचाव ऑपरेशन प्रारंभ किया।

एनडीआरएफ के जवानों ने लगातार अथक प्रयासों से घटनास्थल पर गिरे मलबे के नीचे दबे लोगों तक पहुंच बनाई। बचावकर्मियों ने बड़ी सावधानी और दक्षता के साथ बचाव अभियान में कटिंग उपकरणों के माध्यम से कुल 7 (जिनमें 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं) लोगों को सुरक्षित जीवित बाहर निकाला और एक महिला, जो कि अचेतावस्था में थी, को बाहर निकाला।

सभी को अग्रिम उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। अंत में, एनडीआरएफ के स्वान दस्ते से परीक्षण करके सुनिश्चित किया गया कि मलबे में कोई भी शेष न रहे।

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी कोशिश प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को बचाना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page