वाराणसी
होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओ ने उड़ाया अबीर गुलाल
मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी के भाजपा विधायक नील रतन सिंह पटेल ‘नीलू’ के खजुरी ( मिर्जामुराद ) स्थित निवास पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का आयोजन विधायक की पुत्री व प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल के नेतृत्व में हुआ। होली गीतों की धुन पर अदिति सिंह पटेल समेत भाजपा कार्यकर्ता जमकर झूमे और एक-दूसरे को बधाई दी।
कार्यक्रम में आए लोगों के लिए गुझिया, चिप्स और पापड़ सहित अन्य पकवानों की व्यवस्था भी की गई थी। जिसका सभी ने आनंद लिया। इस मौके पर पूर्व भाजपा महामंत्री प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, वंदना सिंह पटेल, रामविलास पटेल, दिनेश तिवारी, किशोरी सेठ, सुजीत पाल, नीलकमल श्रीवास्तव, रमेश सिंह, रवि वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
