Connect with us

वाराणसी

होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के लंका थाना क्षेत्र स्थित जानकी बाग कॉलोनी के एक होटल में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले की जांच जारी है। बताया गया कि महिला बिहार की रहने वाली थी और अकेले बनारस आई हुई थी।

जानकारी के अनुसार, बिहार के समस्तीपुर जिले की निवासी शिवानी चौबे पत्नी विनयशंकर चौबे (27 वर्ष) वाराणसी आई थीं और लंका क्षेत्र के एक होटल में ठहरी हुई थीं। होटल कर्मचारियों को तब संदेह हुआ जब लंबे समय तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया।

Loading...

कमरे के भीतर महिला का शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति और भाई को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतका के पति वाराणसी के लिए रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page