गोरखपुर
हिस्ट्रीशीटर पर लूट और मारपीट का आरोप
गोरखपुर। जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेंद्र यादव उर्फ भक्कू के खिलाफ ग्राम पंचायत मझौरा निवासी नासिर अली पुत्र तौफीक अली ने जनसुनवाई डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार को शाम 6 बजे के करीब मैं पचौरी चौराहे से दवा लेकर घर आ रहा था कि मदरिया पुलिया पर बैठ गया। उसी दौरान हिस्ट्रीशीटर अपने एक अज्ञात व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से आया और असलहा सटा कर जेब में रखा 15 सौ रुपये छीन कर अपने बाइक पर बैठा लिया और अपने रिश्तेदार के घर ले जाकर बुरी तरह मारा-पीटा।
वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौरा निवासी राम प्रताप पुत्र स्व. रामकिशन ने भी जनसुनवाई डेस्क पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मैं गुरुवार को दाह संस्कार से 4.40 बजे के करीब घर आ रहा था कि रास्ते में चुनाव लड़ने संबंधी बात को लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया।
इस संदर्भ में सीओ गीडा योगेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन छिनैती नहीं, केवल मारपीट का है। कार्रवाई की जा रही है।
