Connect with us

अपराध

हल्दी की रस्म के बीच दूल्हा-दुल्हन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार ने लगाया रुचि के जीजा पर हत्या का आरोप

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिठौरा गांव में गुरुवार को हल्दी की रस्म के दौरान एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को हिला दिया। शादी के दो दिन पहले दूल्हा और दुल्हन का शव लड़की के घर में एक कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। दूल्हा गुड्डू (25) और दुल्हन रुचि (18) की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 नवंबर को होनी थी।

शादी की तैयारियां थी पूरी

गुड्डू और रुचि के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी थे, और शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थीं। हल्दी की रस्म के लिए गुड्डू बुधवार रात ही रुचि के घर पहुंच गया था। गुरुवार सुबह जब हल्दी की रस्म चल रही थी, तभी परिजनों ने देखा कि एक कमरे में दोनों का शव चादर के सहारे फंदे से लटका हुआ है।

Advertisement

परिवार ने लगाया रुचि के जीजा पर हत्या के आरोप

घटना के बाद दूल्हे के मामा सुनील ने रुचि के जीजा पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, रुचि का जीजा इस शादी के खिलाफ था और दो-तीन दिन पहले गुड्डू के साथ उसका झगड़ा भी हुआ था। परिवार को शक है कि रुचि के जीजा ने दोनों की हत्या कर शवों को लटकाया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। एएसपी साउथ प्रवीन रंजन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page