Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हत्या का प्रयास करने के मामले में तिवारीपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना तिवारीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 04/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त इरफानुल्लाह उर्फ नाटे पुत्र अनवारूल उर्फ शब्बुल निवासी बख्तियार मोहल्ला भरपूरवा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर आरोप है कि उसने जान से मारने की नीयत से वादी के पुत्र के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में थाना तिवारीपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त इरफानुल्लाह उर्फ नाटे पुत्र अनवारूल उर्फ शब्बुल निवासी बख्तियार मोहल्ला भरपूरवा थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर के विरुद्ध पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 04/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, मु0अ0सं0 631/2007 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर, मु0अ0सं0 788/2007 धारा 3(2) राष्ट्रीय सुरक्षा अधि0 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर तथा मु0अ0सं0 790/2007 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर शामिल है।

इस गिरफ्तारी में उ०नि० दीनानाथ पाण्डेय, का0 अमित कुमार सिंह, का0 राहुल कुमार यादव और का0 आशुतोष कुमार यादव थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर की टीम शामिल रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page