Connect with us

गोरखपुर

हत्या के प्रयास के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधों पर नियंत्रण और वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कैम्पियरगंज की पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार थाना कैम्पियरगंज में पंजीकृत मु.अ.सं. 90/26 धारा 115(2), 351(3), 352, 333, 117(2), 109 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त शशिबल यादव उर्फ सन्नी देवल (पुत्र रामकरन निवासी ग्राम गौरइया छितही खुर्द थाना कैम्पियरगंज गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

Loading...

पुलिस के मुताबिक 22/23 फरवरी 2026 की रात वादी अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान अभियुक्त ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया, जिससे वादी को गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैम्पियरगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page