Connect with us

गाजीपुर

स्वर्वेद महासदग्रंथ शोभा यात्रा में उमड़ा सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

सादात (गाजीपुर)। विहंगम योग संत समाज के भक्तों ने महाविद्यालय प्रांगण से गाजे-बाजे और हर्षोल्लास के साथ स्वर्वेद महासदग्रंथ शोभा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा का शुभारंभ तेतरी देवी महाविद्यालय सराय गोकुल से हुआ और माता दुर्गा मंदिर होते हुए बाबा ठडेश्वरी नाथ धाम तक चली।

यात्रा के दौरान भक्तों ने नागरिकों को स्वर्वेद महासदग्रंथ की महिमा और इसके आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी। शोभा यात्रा जिला संयोजक रामचंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में हरदासपुर काशी चौराहे से महाविद्यालय पर लौटकर सत्संग में परिवर्तित हो गई।

Loading...

सत्संग की अध्यक्षता करते हुए जिला संयोजक रामचंद्र भारद्वाज ने बताया कि स्वर्वेद एक अद्वितीय महासदग्रंथ है, जिसमें ब्रह्मविद्या परक 3137 दोहे हैं। उपदेष्टा ओमप्रकाश राम ने कहा कि स्वर्वेद के स्वाध्याय मात्र से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास स्वतः होता है। जिला परामर्शक शंभू लाल श्रीवास्तव ने बताया कि यह शोभा यात्रा पूरे देश में स्वर्वेद ब्रह्मज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। तहसील प्रभारी फरिन्द्र राय ने कहा कि स्वर्वेद सभी वेदों का सार है। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपदेश्ठा केशव सिंह यादव ने किया।

इस शोभा यात्रा में प्रदेश अन्न सहमंत्री श्याम लाल यादव, जिला युवा प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा, तहसील प्रभारी ध्रुव प्रसाद वर्मा, डॉ. सुधीर यादव, जिला सह प्रभारी रामजीत सिंह, उपदेष्टा राम नगीना यादव और रमाशंकर सिंह कुशवाहा, महिला जिला संयोजिका शकुंतला देवी, जिला सह संयोजिका विद्या देवी व लालती देवी, जिला इकाई प्रचारक राजकुमार खरवार, प्रमोद शर्मा, पीयूष, आयुष, सहसंयोजक रामेश्वर एवं वीरू चौहान सहित लगभग 300 भक्त शामिल हुए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page