पूर्वांचल
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ट्रामा में मरीजों को मिलेगा जीवन दानःसांसद
भदोही। लगभग आठ वर्षों से सुर्खियों में रहे ट्रामा सेंटर औराई का पांचवीं बार नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीनबंधु बाबू पारसनाथ मौर्य कर मुख्यअतिथि सांसद डाक्टर विनोद कुमार बिन्द ने रविवार को फीता काटकर जनहित के लिए समर्पित कर दिया। सांसद ने आश्वस्त किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीनबंधु पारसनाथ मौर्य के नाम के इस ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों जीवन दान मिलता रहेगा। मरीजों को मिलने वाली ट्रामा सेंटर की सुविधाओं में कटौती करने वाले चिकित्सकीय विशेषज्ञों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बताने में एतराज नहीं किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर वर्ग साथ वाली सोच को साकार कर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति विशेष ध्यान देने में कसर नहीं रखा है। यदि किसी चिकित्सकीय विशेषज्ञ को किसी तरह का दबाव महसूस होने लगे उस परिस्थिति में सेवा से मुक्त होकर अपने निजी स्वार्थ को साधा जा सकता है जैसा कि यह प्रक्रिया स्वास्थ्य सुविधाओं में निहित है। यह बताना अनुचित नहीं होगा कि दीनबंधु पारसनाथ मौर्य का इतिहास जिले ही नहीं प्रदेश स्तरीय रहा है जिनके अंदर देश भक्ति के साथ क्रांतिकारी जुनून कूट-कूट कर भरा था। अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने से लेकर देश की आजादी में इनका योगदान सराहनीय रहा ही एमएलसी रहते हुए इनकी सोच गरीबों, मजदूरों, किसानों, दबे-कुचले समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, हक-अधिकार दिलाने की रही। यही कारण है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और दीनबंधु की उपाधि धारण किया था। 2016 में विधानसभा औराई से विधायक रहीं मधुबाला पासी के प्रयास से तत्कालीन सरकार ने 01 करोड़ 67 लाख की धनराशि स्वीकृत सीएचसी औराई परिसर में ट्रामा को हरी झंडी दी थी। उसके बाद से सरकारें बदलने पर उक्त ट्रामा सेंटर का नामकरण, भूमिजन राजनीतिक रूप लेता गया और ट्रामा सेंटर बनकर तैयार भी हो गया लेकिन मूर्त रूप क्यों नहीं ले सका विडंबनाओं में रहा। 2024 में स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने जैसे ही समाजवादी विचाराधारा को त्याग कर भाजपा का दामन थामा वैसे ट्रामा सेंटर को वजूद में ले आने की शुरू हुई कवायद रविवार को अपने अस्तित्व में आ सका। स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र कुंवर प्रमोदचंद मौर्य ने उपस्थितजनों को पुष्प गुच्छ, मोमेंटों देकर स्वागत किया। सीएमओ डाक्टर एसके चक ने कहा कि ट्रामा सेंटर का लाभ एक्सीडेंटल, लाइलाज बीमारियों में जरूरतमंदों को मिलेगा। विशेषज्ञों सहित पूरी टीम की तैनाती हो चुकी है और उपकरणीय संसाधनों कमी आने वाले दिनों में पूरी होती रहेंगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विकास मिश्रा, नंदलाल पांडेय, जितेंद्र गुप्ता, नागेंद्र सिंह, ऋषि शुक्ला, संदीप मौर्य, मुन्नू दुबे, अधीक्षक कृष्णाचंद दुबे आदि रहे।
