Connect with us

वाराणसी

स्वतंत्रता दिवस पर विस्फोट की योजना बना रहा ISIS से जुड़ा आतंकी आजमगढ़ से गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

IED बनाने का सामान, एक अवैध शस्त्र व कारतूस बरामद

• स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आतंकी साजिश का पर्दाफाश, आजमगढ़ से गिरफ्तार हुआ

आजमगढ़| आतंकी, ISIS के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था आतंकी सबाउद्दीन आज़मी । पुलिस महानिदेशक उ.प्र. के निर्देशन व अपर पुलिस महादेशक, कानून-व्यवस्था के पर्यवेक्षण में अपर पुलिस महानिदेशक, एटीएस द्वारा स्वतंत्रता दिवस की संवेदनशीलता को देखते हुए लगातार यूपी एटीएस की समस्त टीमों को अलर्ट रखते हुए रेडिकल तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

इसी क्रम में UP ATS को सहयोगी एजेंसी से आसूचना प्राप्त हुई कि अमिलो मुबारकपुर जिला आजमगढ़ में एक व्यक्ति, अपने साथियों के माध्यम से ISIS विचारधारा से प्रभावित होकर वाट्सएप एवं विभिन्न सोशल मीडिया एप्लीकेशन के माध्यम से जिहादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रहा है एवं अन्य लोगों को भी प्रतिबन्धित आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़ने हेतु प्रेरित कर जा रहा है।

आरोपी को पूछ-ताछ हेतु एटीएस मुख्यालय लाया गया था जहाँ पूछ-ताछ एवं मोबाईल डेटा खंगाले जाने पर इसके द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS द्वारा आतंक एवं जेहाद के लिए मुस्लिम युवकों का ब्रेनवाश करने के लिए बनाए गए टेलीग्राम चैनल AL SAQR MEDIA से जुड़े होने के प्रमाण प्राप्त हुए। वर्तमान समय में आरोपी सबाउद्दीन, AIMIM का सदस्य है।

Advertisement

• बिलाल नाम के व्यक्ति से फेसबुक पर जुड़ने के बाद, बिलाल सबाउद्दीन से जिहाद और कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रही कार्यवाही के बारे में बात किया करता था बातो बातो में ही बिलाल ने मूसा उर्फ खत्ताब कश्मीरी का नम्बर दिया जो ISIS का सदस्य है, जिससे आरोपी की बात होने लगी। ■ कश्मीर में मुजाहिदों पर हो रहे जुल्मों का बदला लेने की योजना के सम्बन्ध में मूसा ने

ISIS के अबू बकर अल-शामी का नम्बर दिया जो वर्तमान में सीरिया में है।

अबू बकर अल शामी के सम्पर्क में आने के उपरान्त सबाउद्दीन ने मुजाहिदों पर हो रही

कार्यवाही का बदला लेने, ISIS की तरह भारत में भी एक इस्लामिक संगठन बनाने तथा

IED बनाने के सम्बन्ध में जानकारी की

Advertisement

शामी ने सबाउद्दीन को IED बनाने की विधि व आवश्यक सामग्री बताई तथा सबाउद्दीन

का सम्पर्क ISIS रिकूटर अबू उमर जो मुर्तानिया का रहने वाला है, से कराया । अबू उमर द्वारा सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से हैंड ग्रेनेड, बम व आई.ई.डी. बनाने की ट्रेनिंग दी जाने लगी तथा मुजाहिदिन संगठन तैयार कर भारत में इस्लामिक स्टेट स्थापित करने तथा भारत में इस्लामी हुकूमत एवं शरिया कानून लागू कराने की योजना पर काम करने लगे।

सबाउद्दीन ने RSS के सदस्यों को टारगेट हेतु चिन्हित करने के उद्देश्य से RRS के नाम से मेल आईडी बनाई व उससे फेसबुक अकाउंट बना कर उन्हें टारगेट करने की योजना पर काम कर रहा था।

सबाउद्दीन आजमी उर्फ सबाहुद्दीन उर्फ सबाहु उर्फ दिलावर खान उर्फ बैरम खान उर्फ

आज़र पुत्र जफर आजम, मेहमूदापुरा, वार्ड नं. 9, अमिलो – मुबारकरपुर, जिला आजमगढ़ का निवासी है। मुबारकपुर, थाना

Advertisement

इस सम्बन्ध में थाना- एटीएस लखनऊ में मु.अ.सं.-02/2022, 121A/122/123 भादवि व 13 / 18 विधिविरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम

धारा

1967 एवं 3/25 शस्त्र अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।

सबाउद्दीन के बताए हुए स्थान से अवैध शस्त्र (315 बोर) – 1, कारतूस (315 बोर) 1, शोल्डिंगं आयरन 1 अदद, PVC Wiring Wire-आधा-आधा मीटर के दो – टुकड़े (लाल व काला रंग के), सफेद कलर की लीड-2 अदद, MCV-1, वायर कटर- 1, टेस्टर-2, पेचकश-2, प्लायर / प्लास-1, ड्रिल मशीन- 1, मोबाईल-1, एक प्लास्टिक के डिब्बे में कागज में लपटे हुये चाइनीज कील व कोका कील बरामद हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page