Connect with us

मिर्ज़ापुर

स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, 12 श्रद्धालु घायल

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो और कार की आमने-सामने टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। यह भीषण हादसा सोमवार तड़के 4 बजे मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूस गांव के पास हुआ।

श्रद्धालु तीन दिन पहले गढ़वा, झारखंड से संगम स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वापसी में, जब वे विंध्याचल दर्शन के बाद लौट रहे थे, तब उनकी स्कॉर्पियो एक कार से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 8 लोग और कार में बैठे 5 लोग घायल हुए।

घायलों की पहचान इस प्रकार है:

स्कॉर्पियो सवार: मनीता देवी (40), शिवम (26), साक्षी (27), मनोज (43), आशा (58), राजन (21), अंशु (18) – सभी निवासी गढ़वा, झारखंड।

बलेनो कार सवार: फूलमती (50), नंदकिशोर (40), राजेंद्र (50), राजन कुमार (35), कीर्ति देवी (27) – सभी निवासी सिंघोडा, झारखंड।

Advertisement

घटनास्थल पर चीख-पुकार सुनकर शिखर ढाबे पर रुके श्रद्धालुओं ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजगढ़ भिजवाया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल फूलमती देवी का एक पैर टूट गया, जिसके चलते उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज सीएचसी राजगढ़ में जारी है।

थानाध्यक्ष राजगढ़ महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पुलिस ने तुरंत राहत कार्य कराकर मार्ग को क्लियर कराया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हो गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page