Connect with us

पूर्वांचल

सोनभद्र : शार्ट सर्किट से लगा गोदाम में आग, आग से पूरी तहर तबाह हुआ कृषि कार्य सामान

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पकरी में कल संदिग्ध परिस्थितियों में निजी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का कृषि यंत्र जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रैफ़िक सिपाहियों की सूचना पर देर से पहुँची फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँची लेकिन आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से गोदाम की दीवार तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया गया । आगजनी के पाँच घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पकरी गाँव निवासी विनोद सिंह ने गाँव के बाहर बने निजी गोदाम को व्यापारी राजू केशरी को किराए पर दे रखा है। गोदाम में व्यापारी राजू केशरी ने अनाज और सिंचाई के लिए प्लास्टिक का पाइप रखा हुआ था। बताया गया कि आज सुबह 5 बजे गोदाम में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण करते हुए गोदाम को चपेट में ले लिया। तेज आग से गोदाम में रखे अनाज और सिंचाई के लिए प्लास्टिक का पाइप जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियाँ आग बुझाने में जुट गयी थी लेकिन आग बुझाने में 5 घंटे से ज्यादा का समय लग गया था।

मौके पर पहुँचे सीओ सीटी राहुल पांडेय ने बताया कि आज सुबह 5 बजे पेट्रोलिंग पर निकले ट्रैफिक के सिपाहियों ने आग लगने की सुचना फायर ब्रिगेड को दी। आगजनी की घटना की भी जाँच की जाएगी साथ ही किराए पर चल रहे गोदामों की भी अभियान चलाकर जाँच की जाएगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page