Connect with us

अपराध

सोनभद्र में 12 लाख रुपये के मोबाइल संग आधा दर्जन शातिर चोर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सोनभद्र। शहर में भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं और सोनभद्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

Loading...

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोग फेरी लगाकर कपड़ा बेचने की आड़ में मोबाइल चोरी करते थे और भीड़भाड़ वाली जगहों से आसानी से फरार हो जाते थे। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी कालू सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर की शाम को बीना कॉलोनी निवासी भोकलो दास और हीरालाल गुप्ता से बीना मार्केट में चार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके मोबाइल छीन लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। कई दिनों की जांच और सुराग मिलने के बाद पुलिस को कामयाबी मिली और गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page