शिक्षा
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10–11 फरवरी को उत्सव का माहौल, गुड लक व वार्षिकोत्सव की तैयारियां पूर्ण
नए सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अभिभावकों से शीघ्र संपर्क की अपील
संतकबीरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आगामी कार्यक्रमों को लेकर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। विद्यालय में 10 फरवरी को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ‘गुड लक कार्यक्रम’ तथा 11 फरवरी को भव्य ‘वार्षिकोत्सव समारोह’ का आयोजन किया जाएगा।
गुड लक कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी जाएंगी, वहीं 11 फरवरी को आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसी अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विदाई भी दी जाएगी।

नए सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अभिभावकों से शीघ्र संपर्क की अपील
विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रमों की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर है, ऐसे में विद्यालय प्रशासन द्वारा नए सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए समय रहते विद्यालय पहुंचकर प्रवेश सुनिश्चित करें। विद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि ये आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
