Connect with us

सियासत

सुल्तानपुर : भीम निषाद का टिकट कटने से नाराज़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जयसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष/सेक्टर अध्यक्ष राशिद खान ने पद से दिया त्यागपत्र

Published

on

Loading...
Loading...

सुल्तानपुर। भीम निषाद का टिकट कटने से नाराज़ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जयसिंहपुर विधानसभा अध्यक्ष/सेक्टर अध्यक्ष राशिद खान ने पद से दिया त्यागपत्र तो आज केंद्रीय कार्यालय टांटिया नगर पर सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए और सपा मुखिया अखिलेश यादव को कहाँ की उन्होंने गलत फ़ैसला लिया है जो पार्टी के लिए हितकारी नहीं।

बताते चलें कि, सुल्तानपुर के सपा प्रत्याशी रहे भीम निषाद को अखिलेश यादव ने प्रत्याशी पद से हटा दिया है और इनके स्थान पर राम भुवाल निषाद को अपना प्रयाशी बनाया है जिसको लेकर उनके पक्ष के लोगो ने संगठन के अपने विरोधियों को निशाने पर लिया है और बताया हैं कि सपा के लंभुआ से विधायक रहे सन्तोष पाण्डेय पूर्व विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मेरे बारे यहां से गलत संदेश दिया गया है। जबकि भीम निषाद ने कहा कि अगर उन्हें हटा कर सुल्तानपुर की सीट पर दूसरे को चुनाव लड़ाना है तो जनता से भी एक बार पूछताछ कर सर्वे करा लें यदि सर्वे में मेरी रिपोर्ट माइनस हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा।

Loading...

तो वहीं सोमवार को उनके समर्थकों की केंद्रीय कार्यालय पर काफ़ी भीड़ जमा हो गई जिसको लेकर उनके समर्थकों ने कहा यदि भीम निषाद चुनाव नही लड़ते तो हम सब लोग बसपा को वोट कर देंगें नहीं तो नोटा दबा देंगे लेकिन किसी बाहरी को सुल्तानपुर में जितने भी नही देंगें हमारा नेता हमारे बीच का हैं स्थानीय हैं और सामाजिक पकड़ भी रखता है भुवाल निषाद बाहरी व्यक्ति हैं इस लिए हम उनके नाम का खंडन करते हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत दयालु हैं, यदि मैं जीत रहा चुनाव तो फिर से टिकट दिया जाए मुझे। जमीनी संगठन मेरे साथ, हवा हवाई वाला चल रहा कुछ डिस्टर्ब। मैं कई घाट का पानी पी कर आया हूं समाजवादी पार्टी में। जीवन मरण अब यही होगा,नहीं छोडूंगा समाजवादी पार्टी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page