Connect with us

वायरल

सीता माता को ढूंढने के बहाने जेल से फरार हुए वानररुपी दो खूंखार कैदी

Published

on

Loading...
Loading...

हरिद्वार जिला कारागार से आयोजित रामलीला मंचन के दौरान दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। जिससे पुलिस और प्रशासन महकमे में हड़कंप मच गया है। कैदी हत्या और अपहरण के मामले में जेल में बंद थे।

जानकारी के अनुसार, हर साल की तरह इस बार भी रोशनाबाद जिला कारागार में रामलीला का आयोजन किया गया, जिसमें जेल में बंद कैदी ही विभिन्न किरदार निभाते हैं। शुक्रवार की रात को रामलीला का मंचन जारी था और उस समय माता सीता की खोज का दृश्य प्रदर्शित किया जा रहा था। इसी दौरान दो कैदी जो वानर का किरदार निभा रहे थे, मौका देखकर दोनों कैदी सीढ़ी का उपयोग करके जेल से भाग निकलने में कामयाब हो गए। रामलीला में सभी इतने मग्न थे कि किसी को घटना का पता नहीं चला।

भागे हुए कैदियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और गोंडा, यूपी निवासी राजकुमार के रूप में की गई है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था, जबकि राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया और दोनों फरार कैदियों की तलाश जारी है।

जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक, मनोज कुमार आर्य ने बताया कि घटना के समय वह अवकाश पर थे। उन्होंने बताया कि जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके लिए वहां सीढ़ी रखी गई थी। जिसे कैदियों ने भागने के लिए इस्तेमाल किया। जल्द ही दोनों को फिर से पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page