पूर्वांचल
सीओ ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट किया
मीरजापुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कछंवा क्रिश्चियन अस्पताल प्रांगण में महिला जागरूकता एवं 30 महिला टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट करने के साथ-साथ समाज में कुछ विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सभासद मैनब हाशमी, सभासद मुन्नी देवी ,जर्नलिस्ट्स प्रिया सिंह एवं बच्चियों को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य उपहार देते हुए सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपरोक्त आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीओ सदर मंजरी राव द्वारा कहां गया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के तरीके से अपने अधिकार को स्थापित कर रही हैं और सफलता भी प्राप्त कर रही है, उन्होंने कहा कि आप सभी अपने मन के संकोच और पूर्वाग्रह भाव को दूर करते हुए आगे बढ़ने हेतु मेहनत करें।वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली भी रही।

आयोजित कार्यक्रम में क्षय विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव द्वारा कहा गया कि आज हमारे देश की महिलाएं अपने मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में बराबर की सहभागिता निभाते हुए अनेकों अतुलनीय कार्यों को अंजाम देने का कार्य रही हैं, यादव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं से आग्रह किया गया कि आप लोग समाज में विद्यमान टीबी रोग के प्रति भी लोगों को जागरुक करते हुए सशक्त बनाने का कार्य करें। इसके साथ-साथ समाज को सशक्त और मजबूत बनाने में अपना अमूल्य सहयोग देने का प्रयास करें।
आयोजित कार्यक्रम में कछंवा अस्पताल प्रबंधक द्वारा विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को रूप देने वाली महिलाओं एवं बच्चियों के बीच सिलाई मशीन, प्रशस्ति पत्र, मैडल आदि भेंट करने के साथ ही साथ 30 टीबी प्रभावित मरीजों को पोषण पोटली भी भेंट करने का सराहनीय कार्य किया गया।उक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी सोनल जैन के अलावा कछवा सीएचसी के प्रदीप कुमार एसटीएस, राकेश कुमार प्रतिक आदि उपस्थित रहे।
