Connect with us

वायरल

सीएम योगी पहुंचे हाथरस, अखिलेश यादव ने ठहराया भाजपा को जिम्मेदार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – सुभाष चंद्र सिंह

यूपी के हाथरस जिले में मंगलवार को फुलराई गांव में भोलेबाबा का प्रवचन कार्यक्रम के समापन के बाद अचानक भगदड़ मचने से कार्यक्रम में शामिल होने आए हजारों लोगों में से 134 लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने अभी तक 121 लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं। जबकि सैकड़ों भक्त भीषण गर्मी से बेहोश हो गए।

बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचे। पुलिस लाइन में हालात का जायजा लेने के बाद वह सीधे सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायलों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत करते हुए उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे वाले दिन ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

तो वहीं, हाथरस हादसे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख जताया है। उन्‍होंने योगी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, जो हादसा हुआ है यह सरकार की लापरवाही है। ऐसा नहीं है कि सरकार को इस कार्यक्रम की जानकारी न हो। इस लापरवाही से जो जानें गईं है उसकी ज़िम्मेदार सरकार है। कोई अगर अस्पताल पहुंच भी गया तो उन्हें पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाया। ना ऑक्सीजन, ना दवाई, ना इलाज मिल पाया। इसकी ज़िम्मेदार भाजपा है जो बड़े-बड़े दावे करती है कि हम विश्वगुरु बन गए हैं। क्या अर्थव्यवस्था का मतलब यह है कि किसी आपातकाल स्थिति में आप लोगों का इलाज न कर पाएं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page