Connect with us

गाजीपुर

सिद्धेश्वरी माता मंदिर का दसवां पुनर्स्थापना दिवस संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के गेल्हना (सिखडी) स्थित सिद्धेश्वरी माता मंदिर का दसवां पुनर्स्थापना दिवस माता सिद्धेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सानिध्य में बड़े श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन, भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

गंगाधर तिवारी ने बताया कि 2015 में जीर्ण-शीर्ण हो चुके पुराने भगवती मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया था, जिसमें विधिपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की गई। तब से लेकर आज तक यह पुनर्स्थापना दिवस हर वर्ष बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Loading...

इस मौके पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे, जिनमें अंजनी तिवारी, बबलू तिवारी, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुनील तिवारी, विनोद तिवारी, पंकज राजभर, बिट्टू तिवारी, अजय चौबे, जगधारी यादव, मंगरु चौहान, देवेंद्र चौहान, दुर्गा त्रिपाठी, राघवेंद्र त्रिपाठी सहित सभी ग्रामवासी शामिल हुए। इस आयोजन ने क्षेत्र के लोगों को आस्था और भक्ति में लीन किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page