Connect with us

गोरखपुर

सिक्योरिटी इंचार्ज ने बीजेपी महानगर उपाध्यक्ष के साथ की बदसलूकी, गेट पर जड़ा ताला

Published

on

Loading...
Loading...

कोतवाली थाने में हत्या की कोशिश का दर्ज हुआ केस

घटनास्थल पर पहुंचे मेयर और बड़ी संख्या में भाजपाई, कार्यालय में बंधक बनाने का आरोप

गोरखपुर। आकाशवाणी कार्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर सिक्योरिटी इंचार्ज ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्रा पर हमला कर दिया। उसने उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ने के साथ ही रॉड से हमले की कोशिश की। आरोप है कि कार्यालय का गेट बंद कर बंधक भी बना लिया गया। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तब भी नहीं छोड़ा। सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्रा नगर निगम में गए थे। निकलते समय एक मीडिया संस्थान के कर्मी ने उन्हें इंटरव्यू लेने के लिए रोका। ब्रजेश मणि ने बताया कि वह मीडिया कर्मी के साथ आकाशवाणी परिसर के पास पहुंचे। वहां पर गार्ड से इंटरव्यू के लिए दो मिनट के लिए कुर्सी मांगी। गार्ड ने दोनों को बैठने की अनुमति दे दी। आरोप है कि उसी समय सिक्योरिटी इंचार्ज देव भूमि सिंह पहुंचे और परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई।

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे केवल कुछ मिनट की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं। इसके लिए रजिस्टर में एंट्री भी करने को तैयार हैं। इसके बावजूद सिक्योरिटी इंचार्ज ने रिकॉर्डिंग पर रोक लगाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने जिला उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर देव भूमि सिंह ने मुख्य गेट बंद कर उपाध्यक्ष को परिसर के अंदर बंद कर लिया। साथ ही उन्हें चार-पांच थप्पड़ भी मारे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। वहीं, मीडिया संस्थान से आए रिपोर्टर को भी बंद कर दिया गया।

ब्रजेश मणि ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी इंचार्ज ने उनपर हमला करने के लिए रॉड भी उठा लिया था। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी पहुंचे। नगर निगम चौकी इंचार्ज और कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सिक्योरिटी इंचार्ज ने गेट बंद रखा। बढ़ती भीड़ को देखते ही सिक्योरिटी इंचार्ज अंदर ऑफिस में भागकर छुप गया। इसके बाद सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पहुंची और उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तुरंत आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को पकड़ लिया।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि, इस मामले में जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली थाने में सिक्योरिटी इंचार्ज व तीन से चार अज्ञात पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आकाशवाणी परिसर के पास इंटरव्यू के दौरान यह घटना हुई। सिक्योरिटी इंचार्ज बदतमीजी करने लगे थे। फिर जबरदस्ती अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक वहां बंधक बनाए रखा। विरोध पर मारपीट की और रॉड से हमले की कोशिश भी की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page