Connect with us

मिर्ज़ापुर

साहित्यकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन को दिशा देता है: सोहनलाल श्रीमाली

Published

on

डॉ. अनुज प्रताप सिंह को मिला ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान-2024’

भोलानाथ कुशवाहा के ‘लोकल वोकल’ का लोकार्पण

मिर्जापुर। आचार्य रामचंद्र शुक्ल शिक्षण संस्थान और हिंदी श्री साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रमईपट्टी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल विद्यालय में सम्मान समारोह और पुस्तक लोकार्पण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने अध्यक्षता की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष राजपति ओझा, जुबिली इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी और आचार्य रामचंद्र शुक्ल विद्यालय के प्रबंधक राकेश चंद्र शुक्ल उपस्थित रहे।

डॉ. अनुज प्रताप सिंह को साहित्यिक आलोचना और समीक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘आचार्य रामचंद्र शुक्ल सम्मान-2024’ से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार भोलानाथ कुशवाहा के एकांकी संग्रह ‘लोकल वोकल’ का मंचासीन अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सोहनलाल श्रीमाली ने कहा, “साहित्यकार समाज में सकारात्मक परिवर्तन को दिशा देता है।” उन्होंने समाज और साहित्य के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। डॉ. अनुज प्रताप सिंह ने आचार्य रामचंद्र शुक्ल के साहित्यिक योगदान और ‘लोकल वोकल’ संग्रह की साहित्यिक विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन आनंद अमित ने किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसके अंतर्गत सृष्टि राज, हौसला प्रसाद मिश्र, गुमनाम मिर्जापुरी, नंदलाल सिंह चंचल, इरफान कुरैशी, मुहिब मिर्जापुरी, केदारनाथ सविता, नंदिनी वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अमरनाथ सिंह, आनंद देवा, शिवप्रसाद द्विवेदी और अताउल्लाह सिद्दीक ने अपनी कविताओं का पाठ किया।

हिंदी श्री साहित्य संस्थान की संस्थापिका सावित्री कुमारी ने कवि और बच्चों को सहभागिता सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के संयोजक रमेश प्रजापति और आनंद केसरी ने अतिथियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।कार्यक्रम में रवि प्रजापति, प्रतिभा, शक्ति श्रीवास्तव, अर्चना, आशीष शुक्ल, कल्पना गुप्ता सहित अनेक साहित्य प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa