Connect with us

वाराणसी

सावन सोमवार पर धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

सावन के अंतिम सोमवार पर साढ़े सात लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन सुबह
सुबह 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक अनवरत चलती रही श्रद्धालुओं की लाइन

Loading...

वाराणसी| सावन के अंतिम सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ धाम श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा। सुबह 4 बजे से शुरू हुए दर्शन के पश्चात रात्रि 11बजे तक श्रद्धालुओं के मंदिर आने का क्रम जारी रहा। मंदिर प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार रात्रि 10 बजे तक सात लाख लोग दर्शन कर चुके थे।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन पूजन किया।
मंगला आरती के पश्चात जैसे ही बाबा का पट आम दर्शनार्थियों के लिए खोला गया वैसे ही बाबा का जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे।
हर हर बम बम और बोल बम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पेयजल के अतिरिक्त काउंटर मंदिर में चारों ओर लगाए गए थे। कूलर पंखे मैटिंग के अलावा श्रद्धालुओं को गुड़ और पेड़े का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। शाम के समय बाबा का रुद्राक्ष श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के दिन पूरे परिसर को रुद्राक्ष की माला से सजाया गया था।, जो भव्य रूप प्रदर्शित कर रहा था।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page