अपराध
सारनाथ पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी: अपराध व अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज मु0अ0सं0-0161/2023 धारा 279/337/338/304A भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बबलू यादव पुत्र शीतला यादव निवासी मवईया थाना सारनाथ वाराणसी को काशी विश्वनाथ लान आशापुर थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बबलू यादव पुत्र शीतला यादव निवासी मवईया थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 45 वर्ष विवरण पूछताछ अभियुक्त बबलू यादव ने पूछताछ करने पर बताया कि मै न्यु बिक फिल्ड बहरमापुर चौबेपुर वाराणसी के भट्ठे पर काम करता हूँ तथा ट्रैक्टर स्कोर्ट (इ0नं0 3002734B 30026943002738) का चालक हूँ। मैं ट्रैक्टर ट्राली मे ईट लाद कर गाजीपुर की तरफ से पहाड़िया की ओर जा रहा था और मैने उस समय शराब भी पी रखी थी मेरी ट्रैक्टर ओवर स्पीड होने के कारण आशापुर ओवर ब्रिज के पास पहड़िया की ओर एक खडे व्यक्ति व एक मोटर साइकिल सवार कुल दो व्यक्तियों पर चढ़ गया था जिससे घटना स्थल पर ही दो लोगो की मृत्यु हो गयीं थी और एक व्यक्ति घायल हो गया था। मैं डर के मारे मौके सा भाग गया था।
